पंजाब यूथ कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर के साथ 11 लाख की धोखाधड़ी, 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 11:25 AM (IST)

 लुधियाना (अनिल):  विधानसभा हलका साहनेवाल से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार और पंजाब यूथ कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर मनवीर सिंह धालीवाल की शिकायत पर थाना सलेम टाबरी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी थानेदार हरदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मनवीर सिंह धालीवाल निवासी कासाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके परिचित अनमोल रतन सिंह और उसके पिता बलकरण सिंह भट्टी निवासी मोहाली ने उन्हें जलालाबाद में ट्रांसपोर्टेशन का टेंडर दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि दोनों ने टेंडर दिलाने के नाम पर उनसे करीब 11 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बाद में न तो कोई टेंडर दिलवाया गया और न ही रकम वापस की गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News