शिक्षा विभाग के क्लर्कों को बड़ी राहत, अब नहीं होगी डिमोशन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 10:03 AM (IST)

लुधियाना (विक्की): शिक्षा विभाग के क्लर्कों के लिए राहत भरी खबर है। मिनिस्टीरियल स्टाफ यूनियन, शिक्षा विभाग पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह खट्टा की अगुवाई में डायरेक्टर शिक्षा विभाग (सैकेंडरी) पंजाब केशव गोयल के साथ एक महत्वपूर्ण मीटिंग हुई। इस मीटिंग में 25 मार्च 2021 के बाद भर्ती हुए क्लर्कों को क्लास-4 में डिमोट करने के मामले पर विस्तार से चर्चा की गई।

डी.पी.आई. केशव गोयल ने भरोसा दिया कि संबंधित क्लर्कों को टाइप टैस्ट (पेपर) क्लियर करने के लिए और समय दिया जाएगा और उन्हें डिमोट नहीं किया जाएगा। इसके अलावा सीनियर सहायकों की प्रमोशन को लेकर रजिस्ट्रार बलजिंदर कौर ने स्पष्ट किया कि क्लर्कों द्वारा अभी तक ए.सी.आर. न दिए जाने के कारण प्रमोशन रुकी हुई हैं।

डायरेक्टर ने आश्वासन दिया कि 15 अप्रैल तक सीनियर सहायकों की प्रमोशन कर दी जाएगी। मीटिंग में नॉन-टीचिंग के सुपरिंटेंडेंट की तरक्की को लेकर भी सकारात्मक बातचीत हुई जिस पर जल्द फैसला लेने का भरोसा दिया गया। इस मौके पर अमनइंदर सिंह घुडाणी, सतनाम सिंह चीमा, उपिंदर सिंह, सतनाम सिंह, दीपक कुमार, सुखदीप सिंह तरनतारन समेत अन्य साथी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News