भाखड़ा डैम की ओर जाने वाली ट्रेन और बसें रोकी, BBMB कर्मचारियों ने दी सख्त चेतावनी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 01:22 PM (IST)

नंगल (वरुण) : पंजाब-हिमाचल बॉर्डर स्थित बरमला बैरियर पर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के डेली वेज कर्मचारियों, रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन और विभिन्न यूनियनों के नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाखड़ा डैम की ओर जाने वाली बीबीएमबी की ट्रेन और बसों को रोक दिया। बीबीएमबी डेली वेज कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन और विभिन्न यूनियनों के नेताओं द्वारा लगाया गया यह धरना शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।

PunjabKesari

प्रदर्शनकारियों के अनुसार यह धरना आज शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। हालांकि, मौके पर बीबीएमबी का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी और बढ़ गई। कर्मचारियों ने बीबीएमबी चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। यूनियन नेताओं ने बताया कि बीबीएमबी डेली वेज कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें पूरे साल रोजगार दिया जाए, दिहाड़ी में बढ़ोतरी की जाए और वर्षों से अस्थायी रूप से काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी किया जाए।

PunjabKesari

इसके अलावा अन्य कई मांगों को लेकर विभिन्न यूनियन नेताओं ने भाखड़ा डैम जाने वाली ट्रेन और बसों को रोककर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल धरने के चलते भाखड़ा डैम जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News