Courier Boy को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कैमरे में कैद हुआ पूरा नजारा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2022 - 12:14 PM (IST)

लुधियाना (राज): बाडेवाल की पंचशील विहार का एक मामला सामने आया है। जिसमें कुछ युवकों ने एक कोरियर डिलीवरी बॉय को बुरी तरह से पीटा डाला। यहा तक के उसके आगे रिवाल्वर भी तानी और सरेआम लहराई। यह सारी घटना एक घर के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई है।

घायल युवक को नजदीक अस्पताल एडमिट करवाया गया है। सूचना के बाद थाना सराभा नगर के अंर्तगत चौकी रघुनाथ एनक्लेव की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज जसपाल सिंह ने बताया कि उन्हे मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को एक युवक कोरियर डिलवर करने के लिए पंचशील विहार में आया था। जिस घर में वह कोरियर देने गया था। वहां के लोगों ने कोरियर खोल लिया था। मगर कोरियर बॉय की पैमेंट नहीं की थी।

उसने जब पैमेंट मांगी तो परिवार भडक़ गया। उसकी कोरियर बॉय से झड़प हो गई। युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और कोरियर बॉय पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावर एक युवक ने रिवाल्वर निकाल कर लहराई थी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कब्जे में ले ली है। जांच की जा रही है। अभी घायल ने आकर पुलिस को शिकायत नहीं दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News