CM मान से पहले इस विधायक ने 70 वर्ष की उम्र में रचाई थी दूसरी शादी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 06:41 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह कल चंडीगढ़ में डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी करने वाले हैं। सी.एम. मान की शादी को लेकर राजनीतिक गलियारें काफी चर्चा हो रही है। आपको बता सी.एम. मान से पहले बरनाला के पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा विधानसभा चुनाव परिणाम से कुछ दिन पहले ही दूसरी शादी रचा चुके हैं। 

PunjabKesari

बता दें विधायक निर्मल सिंह निम्मा ने 70 वर्ष की आयु में लुधियाना के 32 वर्षीय महिला से 6 मार्च 2022 को शादी की थी। निम्मा को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कुछ समय पहले कांग्रेस में लेकर आए थे। पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले इस शादी की सोशल मीडिय पर खासी चर्चा  रही है। निर्मल निम्मा विधानसभा हलका भदौड़ (आरक्षित) सीट से 1992 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे। वह कैप्टन की पार्टी में भी शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस में वापसी कर ली थी। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी के बारे में पता चलते ही उन्हें बधाइयां मिलने लगीं है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित अन्य नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी। सी.एम. डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं वह हरियाणा की रहने वाली है। सी.एम. का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है और वह गुरप्रीत कौर को डेढ़ वर्ष से जानते हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News