Big Sucess: हत्या को अंजाम देने से पहले आरोपियों का पर्दाफाश, हथियारों सहित 6 काबू

punjabkesari.in Monday, Jul 25, 2022 - 09:36 PM (IST)

गोराया (मुनीश बावा) : स्वर्णजीत सिंह पी.पी.एस. सीनियर पुलिस कैप्टन जालंधर (दिहाती) के दिशा-निर्देशों पर समाज के बुरे तत्वों एवं नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत सरबजीत सिंह पुलिस कप्तान इन्वेस्टीगेशन जालंधर दिहाती व जगदीश राज पी.पी.एस. उप पुलिस कप्तान सब डिविजन फिल्लौर डिवीजन फिल्लौर के नेतृत्व में एस.आई. हरिंदर सिंह, मुख्य अधिकारी थाना गोराया पुलिस टीम ने 6 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार करने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से 2 पिस्टल 7.65 एम.एम.  सहित 3 मैगजीन, 22 जिंदा रौंद, 1 देशी पिस्टल 32 बोर सहित 2 जिंदा रौंद, 1 देसी पिस्टल 315 बोर बिना रौंद, 1 गंडासी और 1 खंडा, 7 मोबाइल, 1 मोटरसाइकिल पल्सर और 1 स्कूटर बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों का हत्या को अंजाम देने से पहले का पर्दाफाश हो चुका है।

इस संबंध में प्रेस को जानकारी देते हुए स्वर्णदीप सिंह पी.पी.एस. वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने बताया कि 24 जुलाई को एस.आई. हरिंदर सिंह मुख्य अफसर थाना गोराया की पुलिस टीम के सब इंस्पेक्टर जगदीश राज ने साथियों सहित बस स्टैंड गोराया में नाकेबंदी के दौरान किसी ने आकर बताया कि अनूप बांगड़ पुत्र संतोख लाल निवासी चचराड़ी के घर के आगे बनी दुकानों में विशाल बस्सी पुत्र विजय कुमार, जतिंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह, मनवीर सिंह पुत्र तरसेम सिंह, सुरिंदर सिंह पुत्र मलकीत सिंह, परिजन कुमार पुत्र सुरिंदर कुमार (सभी निवासी) गांव पांशटा थाना रावलपिंडी जिले कपूरथला कत्ल करने की योजना बना रहे हैं। पुलिस छापा मार इन आरोपियों से पिस्टल,  दातर अन्य  घातक हथियारों सहित काबू किया गया है।  

आरोपियों की गांव पांशटा के सरपंच हरजीत सिंह व उसके भतीजे कुलवंत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह ने काफी लंबे समय से रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते पहले कुलवंत सिंह ने विशाल बस्सी हत्या की थी और बाद में विशाल बस्सी पार्टी  द्वारा सरपंच हरजीत सिंह की बुरी तरह हत्या की गई। विशाल बस्सी, जतिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह और परिजन रावलपिंडी थाने से 2020 से फरार हैं, छापेमारी की जाए तो हथियारों के साथ पकड़ा जा सकता है।  गोराय थाने में दर्ज करके प्रारंभिक जांच की गई।  पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि गांव पांशटा के सरपंच हरजीत सिंह और उनके भतीजे कुलवंत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह के साथ उनका काफी समय से झगड़ा चल रहा था, अब हम कुलवंत सिंह को मारने के लिए एकत्र हुए थे और सही समय का इंतजार कर रहे थे। आरोपियों को माननीय जिलाधिकारी फिल्लौर के न्यायालय में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में विभिन्न धाराओं में 18 मुकद्दमे दर्ज हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News