सिख संगत आज करेगी पंजाब का यह हाईवे जाम, नवजोत सिद्धू भी होंगे शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 12:29 PM (IST)

चंडीगढ़ : बहबल कलां गोलीकांड मामले में पीड़ित लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इसी के चलते पीड़ितों ने अनिश्चित काल तक बठिंडा कोटकपूरा हाईवे जाम करने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि बहबल कलां धरने में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल होंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर शेयर की थी। उन्होंने कहा कि न्याय की लड़ाई में सुखराज के समर्थन में धरने में शामिल होने के लिए वह कल बरगाड़ी जाएंगे।

यह भी पढ़ें : अहम खबर: पंजाब ‘राज्य सभा’ के 5 मैंबर इस दिन होंगे सेवामुक्त

बता दें बहबल कलां में इंसाफ के लिए पिछले 4 महीनों से मोर्चा लगा हुआ है। मोर्चे ने सरकार को 31 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया था जो अब खत्म हो गया है। इस मौके पर धरने वाले स्थान पर स्वर्गीय कृष्ण भगवान सिंह के बेटे और इंसाफ मोर्चा के नेता सुखराज नियामीवाला ने कहा कि पंजाब सरकार 7 साल बाद भी बहबल गोलीकांड के आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News