CM मान की शादी पर विरोधियों का तंज, कहा- Delhi Model के बाद अब इमरान मॉडल पर आई पंजाब सरकार"

punjabkesari.in Thursday, Jul 07, 2022 - 11:23 AM (IST)

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान की  दूसरी शादी पर विरोधियों ने तंज कसने शुरू कर दिए है। इसी के चलते अकाली दल के प्रवक्ता और सीनियर नेता दलजीत चीमा ने मीडिया से बातचीत करते कहा कि शादी में अकाली दल को नहीं बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि  पंजाब सरकार अब दिल्ली मॉडल के बाद इमरान खान मॉडल पर आ गई है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान आज एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।  मुख्यमंत्री सैक्टर-8 के गुरुद्वारा साहिब में हरियाणा की रहने वाली व पेशे से डाक्टर गुरप्रीत कौर के साथ सिख रीति-रिवाज के तहत ‘लावां-फेरे’ लेंगे। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ डा. गुरप्रीत कौर का रिश्ता भगवंत मान की माता व बहन ने तय किया है। भगवंत मान की मां की ख्वाहिश थी कि बेटे की जल्द दोबारा शादी हो।  

2015 में हुआ था पहली पत्नी से तलाक 

मुख्यमंत्री भगवंत मान का पहली पत्नी से 2015 में तलाक हुआ था। पहली पत्नी से भगवंत मान को एक बेटा और बेटी हैं, जो अपनी मां के साथ अमरीका में रहते हैं। भगवंत मान आमतौर पर अपनी पहली पत्नी की काफी तारीफ करते हैं। उनका कहना है कि वह बहुत अच्छी मां हैं, जिन्होंने उनके दोनों बच्चों को अच्छी परवरिश दी। भगवंत मान ने जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो उनका बेटा व बेटी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने बेटे व बेटी के साथ तस्वीर भी सांझा की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News