फतेहवीर मामले पर भगवंत मान ने की केंद्रीय गृह मंत्रालय तक पहुंच

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2019 - 09:41 PM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रधान व संगरूर से सांसद भगवंत मान ने बोरवेल में फंसे फतेहवीर सिंह के बचाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय तक पहुंच की है। पार्टी हेडक्वार्टर के द्वारा भगवंत मान ने 5 दिनों से बोरवेल में फंसे 2 वर्षीय फतेहवीर सिंह को अभी तक न निकाले जा सकने पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में मानव तकनीक और मशीनरी के  सहारे पाताल से आकाश तक पहुंच गया है परन्तु हम बोरवेल में फंसे फतेहवीर तक नहीं पहुंच सके। यह चिंता का विषय है। भगवंत मान ने कहा कि इस नाजुक घड़ी में वह दुशमनबाजी में नहीं पडऩा चाहते, परन्तु भविष्य में ऐसी घटना न घटे इस पर चिंतन करने की जरूरी है।

bhagwant maan meets fatehveer family

भगवंत मान ने बताया कि उन्होंने आज केंद्रीय गृह मंत्रालय के आधिकारियों के साथ बातचीत की है और मांग की है कि बिना देरी माहिरों की टीम और आधुनिक मशीनरी भेजी जाए, क्योंकि 94 घंटों तक भी फतेहवीर तक पहुंचने के यत्न असफल रहने के कारण आम लोगों के सब्र का बंध टूट रहा है और बेचैनी बढ़ती जा रही है। भगवंत मान ने केंद्र और सूबा सरकार से मांग की कि भविष्य में ऐसी चुनौती के साथ तुरंत निपटने के लिए न सिर्फ पंजाब, बल्कि हरेक सूबे में अति आधुनिक मशीनरी एन.डी.आर.एफ या माहिरों की ओर से सैंटरों को उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि वह आगामी बजट सैशन दौरान इस तरह के अति-आधुनिक मशीनरी और यंत्रों के लिए विशेष बजट की तजवीज पेश करेंगे।

Rescuers close to child trapped in Punjab borewell for 76 hours


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News