विधानसभा में भगवंत मान ने बिना नाम लिए सिद्धू पर कसा तंज,बोले-'ठोको ताली" कहने वाले तो...
punjabkesari.in Friday, Apr 01, 2022 - 03:47 PM (IST)

चंडीगढ़ः विधानसभा के विशेष सत्र दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिना नाए लिए नवजोत सिद्धू पर तंज कसा है। मान ने सदन में बोलते कहा कि जो कहते थे कि स्टेज चलाना और स्टेट चलाना अलग बात होती है तो आज ना तो वे स्टेज के काबिल रहे और ना ही स्टेट के। वह पंजाब का नहीं बल्कि अपने नाम का माडल उठा घुम रहे है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक परगट सिंह बोलकर गए है कि जिन्होंने गलत काम किए उन्हें ठोको पर बात-बात में "ठोको ताली" कहने वाले तो सदन में आए ही नहीं। वक्त बहुत बड़ी चीज है राजों से भीख मंगवा देता है तो भिखारियों के सिर ताज सजा देता है। बता दें कि पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र दौरान चंडीगढ़ में कर्मचारियों पर केंद्रीय नियम लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ पेश किए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया।