पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल, सर्वे में हैरान करते आंकड़े आए सामने
punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 01:23 PM (IST)
पंजाब डेस्कः पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में हलचल तेज होती नजर आ रही है। चुनाव नजदीक आने के साथ ही अलग-अलग एजेंसियों की ओर से चुनाव पूर्व सर्वे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मेट्रिज एजेंसी की ओर से दोआबा क्षेत्र में किए गए चुनाव पूर्व सर्वे में विभिन्न राजनीतिक दलों की संभावित सीटों का अनुमान सामने आया है।
सर्वे के मुताबिक, दोआबा क्षेत्र की कुल 23 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस को 7-7 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 6 सीटें और शिरोमणि अकाली दल को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, दोआबा में चार प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला दिखाई दे रहा है। आप और कांग्रेस को बराबर सीटों का अनुमान लगाया गया है, जबकि भाजपा के खाते में 6 और अकाली दल के खाते में 3 सीटें जाने का अनुमान है।
हालांकि, ये आंकड़े चुनाव से पहले किए गए सर्वे पर आधारित अनुमान हैं। वास्तविक चुनाव परिणाम मतदान और मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे।

