आशु की 2 दिनों के रिमांड के बाद आज फिर कोर्ट में पेशी, विजिलेंस के हाथ लगे कई और सुराग

punjabkesari.in Wednesday, Aug 31, 2022 - 10:49 AM (IST)

लुधियाना : अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टैंडर घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के ऊपर विजिलेंस का शिकंजा कसता जा रहा है। इतना ही नहीं उनके नजदीकियों से भी पूछताछ का दौर जारी है। इसके अलावा एक धार्मिक संस्था के साथ आशु जुड़े हैं उनसे भी विजिलेंस ने कई घंटे पूछताछ की। आज भारत भूषण आशु का कोर्ट से मिला रिमांड खत्म हो गया है। विजिलेंस द्वारा आज उन्हें फिर लुधियाना कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार आशु को लुधियाना कोर्ट द्वारा 2 दिनों का रिमांड पर भेजा गया था जो कि आज खत्म हो गया है। इसलिए कड़ी सुरक्षा के बीच विजिलेंस विभाग फिर से उन्हें अदालत में पेश करेगा। इतना ही नहीं विजिलेंस के हाथ कुछ और अहम सुराग लगे हैं, जिन्हें वह कोर्ट में पेश करेगी। सूत्र बता रहे हैं कि पूर्व मंत्री पूछताछ में विजिलेंस को सहयोग नहीं कर रहे हैं। दूसरी तरफ टैंडर घोटाले का मामला ई.डी. के ध्यान में आ गया है। अब ई.डी. ने विजिलेंस से इस घोटाले से जुड़ा रिकार्ड मंगवाया है। अगर सूत्रों की मानें तो ई.डी. उक्त मामले में एफ.आई.आर. भी दर्ज कर सकती है। इसके साथ ही आशु को विजिलेंस दफ्तर का खाना ही दिया जाएगा। रोज उन्हें खाना पहुंचाने के लिए दफ्तर में हर बार कोई नया व्यक्ति आता है जिससे उनकी जांच प्रभावित हो रही है। इसलिए उन्हें ऑफिस में बना खाना ही दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News