पंजाब में किसानों का बड़ा ऐलान, एक बार फिर होगा ट्रेनों का चक्का जाम

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2024 - 06:06 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब भर के किसानों ने एक बार फिर से बड़ा ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि पंजाब के किसानों ने राज्य में एक भार ट्रेनों का चक्का जाम करने की घोषणा कर दी है। राज्य भर के किसान संगठनों ने 10 मार्च को पंजाब में रेल रोको आंदोलन की घोषणा की है, जिसके चलते पंजाब भर में एक बार फिर ट्रेनों का चक्का जाम किया जाएगा। आज बठिंडा में किसान शुभकरण के भोग समागम में पहुंचे अलग-अलग किसान नेताओं ने उक्त घोषणा की है। किसानों ने इस दौरान शुभकरण को श्रद्धांजलि दी गई तथा कहा कि 6 मार्च को पंजाब और हरियाणा को छोड़कर देश भर के सभी किसान दिल्ली कूच करेंगे। वहीं 10 मार्च को पंजाब में रेल रोको आंदोलन करेंगे और 14 मार्च को रामलीला मैदान में महापंचायत का आगाज होगा। 

यह भी पढ़ें- पुलिस प्रशासन में फेरबदल, DSPs के हुए तबादले, पढ़ें List

जिक्रयोग्य है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित कई मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। किसान दिल्ली में कूच करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सीमाओं पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसी के बीच पंजाब भर के किसानों ने आज एक बार फिर से रेल रोको आंदोलन का आह्वान कर दिया है, जिसके चलते 10 मार्च को पंजाब में रेल रोको आंदोलन शुरू होगा। वहीं किसानों के इस ऐलान के बाद रेल यात्रियों को खासी परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें- पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने फिर दी खुशखबरी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News