CM मान का कांग्रेस और BJP पर बड़ा हमला, कह दी ये बड़ी बातें....

punjabkesari.in Monday, Sep 29, 2025 - 02:31 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर तीखे हमले बोले। उन्होंने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पर निशाना साधते हुए कहा कि बाजवा कहते हैं कि “रंगला पंजाब” मिशन पर पैसे खर्च न किए जाएं, जबकि यह योजना वित्त मंत्रालय के अधीन है और इसकी पूरी राशि बाढ़ पीड़ितों पर खर्च होगी।

मान ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है। पंजाब सरकार ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के 73वें जन्मदिवस पर जनता द्वारा दान किए गए 130 किलो सोने का तोहफा दिया था। इसके बावजूद बाजवा कहते हैं कि हमने पंजाब को कंगाल बना दिया। सीएम ने कहा कि तीन सालों से विपक्ष का काम सिर्फ भगवंत मान को गालियां देना रह गया है।

भाजपा पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने अलग विधानसभा लगाई है, जहां सभी मंत्री बैठे हैं क्योंकि असली विधानसभा में उन्हें हिसाब देने से डर लगता है। उन्होंने तंज कसा कि “जैसे आज नकली विधानसभा लगा रहे हो, वैसे ही 2029 में नकली संसद भी लगानी पड़ेगी।” सीएम मान ने साफ कहा कि उनकी हर धड़कन में पंजाब बसता है और उनका सपना राज्य को खुशहाल बनाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर बाढ़ पीड़ित तक मदद पहुंचाई जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News