मूसेवाला कत्लकांड में पंजाब पुलिस का बड़ा फेलियर, एक महीने पहले दिल्ली पुलिस ने दी थी चेतावनी

punjabkesari.in Tuesday, May 31, 2022 - 12:57 PM (IST)

मानसा: मशहूर गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला का जिस तरह बेरहमी के साथ कत्ल किया गया है इस वारदात को टाला जा सकता था, अगर पुलिस और पंजाब सरकार ने समय पर सही कदम उठाए होते और गंभीरता दिखाई होती तो आज मूसेवाला जिंदा होता। सूत्रों मुताबिक गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने दिल्ली के डा. अम्बेडकर नगर के रहने वाले शूटर शाहरुख को सिद्धू मूसेवाला को मारने की अगस्त 2021 में सुपारी दी थी। उसे मूसेवाला के कत्ल से एक महीना पहले ही दिल्ली पुलिस ने 25 अप्रैल 2022 को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शाहरुख ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ सिद्धू मूसेवाला को मारने के लिए एक बार उसके गांव जा चुका है और उसकी रेकी कर चुका है परन्तु उसके साथ ए.के. 47 वाले गनमैन की सख्त सुरक्षा देखकर वह वापिस लौट आया था। इसके बाद उसने इस कत्ल को अंजाम देने के लिए गोल्डी बराड़ और लारेंस बिश्नोई से बड़े हथियार उपलब्ध करवाने की मांग की थी।

PunjabKesari

इस दौरान सिद्धू मूसेवाला की मूवमैंट और उसकी रेकी करने के लिए उसने पंजाबी म्युजिक इंडस्ट्री के साथ जुड़े एक सचिन नाम के व्यक्ति ने उसकी मदद की। इसी मदद के साथ पिछले 9 महीने से शाहरुख और उसके साथी मूसेवाला को मारने का मौका खोज रहे थे। इस दरमियान शाहरुख को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पूछताछ दौरान मिले इनपुट को दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ सांझा करके अलर्ट भी कर दिया था। इसके बाद भी सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा प्रति गंभीरता दिखाने की बजाय पंजाब पुलिस ने उसकी सुरक्षा में कटौती कर दी। उधर लारेंस बिश्नोई की तरफ से यह काम कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को सौंप दिया गया जिसके बाद 29 मई को दिन-दिहाड़े सिद्धू मूसेवाला का गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया।

शाहरुख ने बताया कि 7 अगस्त 2021 को चंडीगढ़ में लक्की पटियाल ने लारेंस ग्रुप के नजदीक रहे एस.ओ.आई. के यूथ नेता बिक्की मिड्डूखेड़ा का सरेआम गोलियां मार कर दिया था। उधर यह भी पता लगा है कि गैंगस्टर शाहरुख से पंजाब पुलिस आज पूछताछ कर सकती है इसलिए डी.एस.पी. स्तर के आधिकारियों के नेतृत्व वाली टीम दिल्ली रवाना हो गई है। शाहरुख पर कातिलों को ए.के. 47 और अन्य हथियार मुहैया करवाने के दोष लगे हैं। पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News