सर्राफा दुकानों के कारीगर का बड़ा कारनामा, करोड़ों का सोना लेकर हुआ फरार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 09, 2024 - 07:55 PM (IST)

दसूहा : सोने के गहने बनाने का काम करने वाले कारीगर द्वारा करोड़ों के गहने लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। स्वर्णकार संघ दसूहा ने एक लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी कारीगर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आरोपी कारीगर की पहचान अमित कुमार पुत्र मंगल प्रसाद निवासी निवासी यू.पी. हाल निवासी धोबी मोहल्ला दसूहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कारीगर दसूहा में विभिन्न सर्राफा दुकानों का काम करता था। कारीगर अमित कुमार और एक साथी विभिन्न सराफों की दुकानों के मालिकों का लगभग 1810 ग्राम सोना तथा सोने के गहने जिनकी कीमत करोड़ों रुपए में बनती है लेकर फरार हो गए है। उन्होंने कहा कि कारीगर अमित को जो सोने के आभूषण बनाने के लिए दिए थे वह उस सोने को लेकर भाग गया। स्वर्णकार संघ दसूहा द्वारा एसएसपी होशियारपुर सुरिदंर लांबा को शिकायत दी गई है। इस मौके पर एसएसपी ने स्वर्णकार संघ दसूहा की बात को बड़े ध्यान से सुना और डीएसपी दसूहा तथा थाना प्रमुख दसूहा को इसकी जांच करने के निर्देश दिए।

इस संबंध में जब डीएसपी दसूहा जगदीश राज अत्री से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जब स्वर्णकार संघ दसूहा के सदस्यों ने हुई धोखाधड़ी के संबंध में मुलाकात की तो वह उस समय एसएसपी होशियारपुर कार्यालय में ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि स्वर्णकारों ने उन्हें पूरी जानकारी भी दी कि यह सुनार तथा अन्य कारीगर काफी समय से दसूहा में सोने के गहने बनाने का काम करता था, जो सोना और गहने लेकर फरार हो गया। इस संबंध में स्वर्णकार संघ दसूहा की ओर से शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस की विशेष टीम इसकी जांच करेगी और संबंधित आरोपी व उसके साथियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। यह भी पता चला है कि कुछ लोग इस कारीगर से सीधे तौर पर सोने के गहने बनवाते थे, जिनके लाखों रुपए भी लेकर फरार हो गया और इस संबंधी अन्य जानकारी पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News