नाबालिग छात्रा को भगा ले जाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 04:12 PM (IST)

तलवाड़ा (जोशी): नाबालिग छात्रा को भगा लेने जाने का मामला सामने आया है। तलवाड़ा पुलिस ने 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की को शादी करने की नीयत से भगा ले जाने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस स्टेशन तलवाड़ा के प्रभारी सतपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराए गए बयानों के अनुसार, यह घटना 14 मार्च की है। 

पीड़ित पिता, जो टाइल लगाने का काम करता है, उस दिन काम के सिलसिले में कमहीदेवी क्षेत्र में काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी भी जालंधर अपने मायके गई हुई थी। जब वह शाम को काम से वापस घर लौटा, तो उसे पता चला कि उसकी बड़ी बेटी, जो 9वीं कक्षा की छात्रा है, सुबह से ही बिना बताए कहीं चली गई है और वापस नहीं आई। पिता ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और जानकारों में लड़की की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित परिवार को शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। पिता के बयानों के आधार पर तलवाड़ा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और लड़की की तलाश के लिए जांच तेज कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News