Punjab : बदमाशों ने घेर कर काट दिया युवक! दी रूह कंपा देने वाली मौ''त
punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 05:45 PM (IST)
कपूरथला (भूषण, महाजन, मल्होत्रा) : एक युवक को बीच रास्ते में रोक कर उसका तेजधार हथियारों से कत्ल करने के मामले में थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 7 आरोपियों सहित 2-3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मोनिका कपूर पत्नी डिम्पल कपूर निवासी मोहल्ला बारादरी बाजार, करतारपुर ने थाना सिटी कपूरथला की पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह उक्त पते की रहने वाली हूं तथा मोहल्ले की पूर्व कौंसलर हूं। 28 जून 2026 को उसे फोन पर सूचना मिली की उसके भाई जतिन्दर कुमार उर्फ जिन्दर पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया, जो कि सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल है।
जब वह अपने पति डिम्पल कपूर के साथ सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंची तो वहां पर उसकी बहन लवली तथा उसके चाचे का लड़का पुनीत सहगल उर्फ प्रिंस तथा उसके भाई जतिन्दर कुमार उर्फ जिन्दर का दोस्त पंकज उर्फ पंकू हाजिर थे, जिन्होंने उसे बताया कि जतिन्दर कुमार उर्फ जिन्दर की मौत हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि 28 जून 2026 को पंकज कुमार उर्फ पंकू तथा उसका भाई जतिन्दर कुमार उर्फ जिन्दर ने जो मकान मोहल्ला लाहौरी गेट में किराए पर लिया था, उस मकान के किराएदारों को मकान खाली करने का कह कर वापिस अपने घर स्कूटरी पर आ रहे थे, जिसको उसका दोस्त चला रहा था तथा उसका भाई जतिन्दर कुमार उर्फ जिन्दर उसके पीछे बैठा था।
दोपहर बाद साढ़े 3 बजे जब उसका भाई अपने साथी के साथ लाहौरी गेट में नजदीक गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचा तो रास्ते में निखिल शर्मा उर्फ बोवा पुत्र सुरिन्दर कुमार निवासी मोहल्ला लाहौरी गेट कपूरथला, सौरव कुमार उर्फ मासी पुत्र राजिन्दर निवासी मोहल्ला लाहौरी गेट कपूरथला, निखिल उर्फ लालू पुत्र सुरिन्दर कुमार निवासी मोहल्ला लाहौरी गेट कपूरथला तथा साहिल पुत्र काला मोहल्ला महताबगढ़ कपूरथला, के साथ ओर भी अज्ञात व्यक्ति खड़े थे।
जिनमें से निखिल शर्मा उर्फ बोवा ने उसके भाई जतिन्दर कुमार तथा उसके दोस्त को रोक कर स्कूटरी की चाबी निकाल ली, जिस दौरान निखिल शर्मा उर्फ बोवा ने अपने साथियों सहित पहले से ही साइड पर रखे तेजधार हथियार उठा कर कहा कि पकड़ लो, आज बच कर न जाए जिस पर उसका भाई जतिन्दर कुमार उर्फ जिन्दर अपनी जान बचाने के लिए बाबा तेलु जी की कुटिया की ओर भाग निकला।
उक्त आरोपियों ने हथियारों सहित उसके भाई का पीछा किया। उक्त व्यक्तियों ने उसके भाई जतिन्दर कुमार उर्फ जिन्दर को एक क्लीन के नजदीक घेर लिया। जिस दौरान सौरव कुमार उर्फ मासी ने उसके भाई जतिन्दर कुमार उर्फ जिन्दर पर दस्ती दातर से हमला किया, जो उसके भाई के सिर के पीछे लगा जिस दौरान उसका भाई गिर गया। उसके भाई पर निखिल शर्मा उर्फ बोवा ने अपने दस्ती खंडे से उसकी टांग पर वार किए। इसके बाद निखिल उर्फ लालू ने अपने दस्ती दातर से उसके भाई की बांई बाजू पर वार किए। फिर साहिल ने अपने दस्ती दातर से उसके भाई पर कई वार किए। इसके बाद 2-3 अज्ञात आरोपियों ने उसके भाई पर कई वार किए।
मौके पर मेरे चाचा के लड़के पुनीत सहल उर्फ प्रिंस ने पूरा घटनाक्रम देखा तथा इस दौरान सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। उसके चाचा के लड़के पुनीत सहगल उर्फ प्रिंस ने उसके भाई जतिन्दर कुमार उर्फ जिन्दर को सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया, जहां इलाज दौरान मेरे भाई जतिन्दर कुमार उर्फ जिन्दर पुत्र भूषण लाल निवासी मोहल्ला शौरिया, कपूरथला की मौत हो गई।
निखिल शर्मा उर्फ बोवा पुत्र सुरिन्दर कुमार निवासी मोहल्ला लाहौरी गेट कपूरथला तथा साहिल पुत्र काला निवासी मोहल्ला महताबगढ़, कपूरथला तथा 2-3 अज्ञात व्यक्तियों ने हमसलाह होकर उसके भाई जतिन्दर कुमार उर्फ जिन्दर का कत्ल कर दिया। वजह रंजिश यह है कि करीब 6 महीने पहले हर्ष कुमार पुत्र लक्खी, निवासी सादा वाली गली, मोहल्ला महताबगढ़ कपूरथला ने निखिल शर्मा उर्फ बोवा तथा उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

