बड़ी खबर: पंजाब विधानसभा में ''सिख गुरुद्वारा संशोधन बिल पास'', जानें क्या बोले CM Mann

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2023 - 02:04 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से 'सिख गुरुद्वारा संशोधन विधेयक-2023' पारित कर दिया है। इस बिल को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में पेश किय था। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वह सारे विधानसभा में संविधान की शपथ लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि गुरबाणी सबकी सांझी है और किसी एक चैनल ने इसका ठेका नहीं लिया है। 11 साल हो गए, यही चैनल गुरबाणी चला रहा है और इनका एग्रीमेंट अब 21 जुलाई को खत्म हो रहा है।

उन्होंने कहा कि एस.जी.पी.सी. चुनाव हुए 11 साल हो चुके हैं और नियम यह है कि जब कोई संगठन 5 साल तक चुनाव नहीं करवाता है तो उसे गैर-लोकतांत्रिक माना जाता है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने एस.जी.पी.सी. को आदेश जरी किए थे कि वह अपना चैनल बनाएं, जिस पर गुरबाणी प्रसारित की जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने सीधे तौर पर बादलों पर हमला बोलते हुए कहा कि बादल इस चैनल से पैसा कमा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह यह बिल ला रहे हैं कि जब गुरबाणी प्रसारण चल रहा तो 30 मिनट पहले और 30 मिनट बाद कोई भी एड न चले। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय गुरबाणी फ्री-टू-एयर नहीं है। उन्होंने कहा कि गुरबाणी को पूरी दुनिया में फैलने देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि लोग मर्जी से जो भी चैनल लगाए उन्हें गुरबाणी सुनने को मिले।  गुरबाणी का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में होना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News