चंडीगढ़ में आयोजित Honey Singh का Live Show विवादों में, अब पंजाब...
punjabkesari.in Saturday, Mar 22, 2025 - 07:38 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाबी व बालीवुड गायक हनी सिंह का चंडीगढ़ में होने वाला शो विवादों में घिर गया है। दरअसल 23 मार्च को चंडीगढ़ में आयोजित हनी सिंह का कान्सर्ट से पहले कई तरह के ऐतराज उठने शुरू हो गए हैं। जानकारी अनुसार पंजाब भाजपा ने हनी सिंह के कान्सर्ट को लेकर कड़ा ऐतराज उठाया है और इस संबंध में एक पत्र लिखकर पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया को इस पर रोक लगाने की मांग की है।
बता दें कि हनी सिंह का कल चंडीगढ़ लाइव शो कान्सर्ट रखा गया है, जिसे लेकर पंजाब भाजपा ने गवर्नर को पत्र लिख कर स्थगित करने की मांग की है। पंजाब भाजपा का कहना है कि 23 मार्च, जोकि शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिन हनी सिंह का शो नहीं होना चाहिए। भाजपा ने इस शो को किसी और दिन करने की बात कही है। दरअसल कल भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहीदी दिवस है, और एक तरफ चंडीगढ़ में हनी सिंह का लाइव शो कान्सर्ट रख दिया गया है, जिसके बाद पंजाब में भाजपा में आक्रोश की लहर पनप गई है।