बड़ी खबरः पंजाब में नई पार्टी के गठन का ऐलान, चढ़ूनी होंगे CM पद का चेहरा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 10, 2021 - 02:20 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): पंजाब की राजनीति में बड़ी सियासी डिवैल्पमैंट हुई है। इसके तहत व्यापारी वर्ग ने किसानों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लडऩे का फैसला किया है। इसके लिए बाकायदा नई पार्टी का गठन करके गुरनाम सिंह चढ़ूनी को सी.एम. पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है।

समारोह के आयोजक बावा जैन ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की  आर्थिकता की सबसे अहम कड़ी है। लेकिन सबसे ज्यादा टैक्स व रोजगार देने के बावजूद व्यापारियों को टैक्स चोर कहा जाता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुविधा के मुताबिक न तो कानून बनाए जा रहे हैं और न ही उनकी फैक्टरी या बिजनैस एरिया में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इसके मद्देनजर व्यापारियों ने राजनीति की कमान अपने हाथों में लेने का फैसला किया है। इसके तहत ‘भारतीय आर्थिक पार्टी’ का गठन किया गया। इसके बैनर तले पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे। इसमें किसान व मजदूर वर्ग का सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने देश के कई राज्यों के व्यापारिक संगठनों का समर्थन हासिल होने का दावा किया है। 

चढ़ूनी ने कहा कि आजादी के इतने साल बाद भी लोगों को शिक्षा व सेहत की सुविधाएं नहीं मिल रही और बड़ी आबादी को भूखे सोने पर मजबूर होना पड़ रहा है। मौजूदा समय में देश में ईस्ट इंडिया कंपनी से भी बदतर हालात हो गए हैं। इसके लिए सीधे तौर पर मौजूदा सियासी सिस्टम जिम्मेदार है। अब सिर्फ आम लोगों द्वारा चुनाव की कमान अपने हाथों में लेने से ही इसमें बदलाव का विकल्प नजर आ रहा है। चढ़ूनी ने साफ किया कि उन्हें किसान मोर्चा से सिर्फ एक हफ्ते के लिए सस्पैंड किया गया है। इसके लिए उन्होंने विचारधारा में अंतर होने का हवाला दिया। जहां तक चुनाव न लडऩे का सवाल है, उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा में शामिल नेताओं से संबंधित वामपंथी व अन्य पाॢटयां भी तो चुनाव लड़ती हैं। अब यदि किसानों के हित सुरक्षित करने हैं तो पंजाब में नया माडल स्थापित करके 2024 के दौरान देश की सत्ता में बदलाव का सपना पूरा किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News