पंजाब सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, BJP में शामिल हुए AAP के 2 बड़े चेहरे

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 04:10 PM (IST)

पंजाब डेस्क : लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगूराल आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें लोकसभा चुनावों को लेकर 'आप' ने जालंधर से सुशील कुमार रिंकू को टिकट देने की घोषणा कर दी थी और इसी बीच उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर पंजाब की सियासत में हलचल मचा दी है।

यह भी पढ़ें : Big News: Jalandhar से विधायक शीतल अंगुराल ने पार्टी से दिया इस्तीफा
 

पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। वहीं आज ज्वाइनिंग से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगूराल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक जरिए एक पोस्ट शेयर करके लिखा,"मैं आम आदमी पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा देता हूँ।

यह भी पढ़ें : Breaking: पंजाब की सियासत में मची हलचल, आज  BJP में शामिल होने जा रहा एक और बड़ा चेहरा

इससे पहले भी सुशील रिंकू की बीजेपी में शामिल होने की चर्चा चल रही थी पर उस समय उन्होंने इन बातों का खंडन किया था। बता दें कि कुछ दिन पहले शीतल अंगुराल ने भी भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाया था। दरअसल, दिल्ली से सोशल मीडिया पर लाइव होकर शीतल अंगुराल ने कहा था कि उनके प्रति अफवाह फैलाई जा रही है कि वह आम आदमी पार्टी को छोड़ नहीं रहे है। 

आपको ये भी बता दें सुशील कुमार रिंकू पहले कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं और उन्होंने जालंधर पश्चिम सीट से 2017 में विधानसभा चुनाव जीता था। हालांकि 2023 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और जालंधर सीट पर उपचुनाव लड़ा जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। रिंकू लोकसभा में 'आप' का एकमात्र सांसद हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News