बड़ी खबर : सिखों के गुरु पर टिप्पणी करने वाले भगौड़े को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Dec 09, 2021 - 12:37 PM (IST)

लुधियानाः सिखों के पहले गुरू श्री गुरु नानक देव जी के बारे में सोशल मीडिया पर विवादित शब्द कहने वाले अनिल अरोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अनिल अरोड़ा को जीरकपुर से गिरफ्तार किया गया है वहां से अब उसे लुधियाना लाया जा रहा है। इसकी पुष्टि डी.सी.पी. वरिंदर सिंह बराड़ द्वारा की गई है। यह भी बताने योग्य है कि इससे पहले बेअदबी के इस मामलो में अनिल अरोड़ा की मदद करने के आरोप में स्पेशल सेल की टीम ने उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ेंः अब यह नेता शिरोमणि अकाली दल में हुआ शामिल, सुखबीर बादल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

पड़ोसी पर आरोप है कि उसने 25 अक्तूबर को फतेहगढ़ साहिब जा कर अनिल अरोड़ा को एक लाख रुपए दिए थे। स्पेशल सेल टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया था कि गुरू नानक नगर की गली नंबर तीन में रहने वाले उमेश कुमार गांधी को गिरफ्तार किया गया था। उसकी स्टेशनरी की दुकान है। पूछताछ में उमेश ने बताया था कि 25 अक्तूबर को उसे अनिल अरोड़ा का फोन आया था। उसने एक लाख रुपए पहुंचाने के लिए कहा था। आपको बता दें कि अनिल अरोड़ा नाम के व्यक्ति की तरफ से सोशल मीडिया पर श्री गुरु नानक देव जी के लिए विवादित शब्दावली का प्रयोग किया था, जिसके बाद यह मामला लगातार बढता जा रहा था। 
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News