बड़ी खबर : पी.सी.ए. प्रधान चहल ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें वजह
punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2022 - 08:05 PM (IST)

चंडीगढ़ : इस समय की बड़ी खबर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान गुलजार इंद्र चहल को लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि पी.सी.ए. प्रधान गुलजार इंद्र चाहल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि हाल ही में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह द्वारा भी एक लैटर के माध्यम से गुलजार इंद्र चाहल पर कई तरह के आरोप लगाए थे, जिसमें उन्होंने पी.सी.ए. में कई तरह की गड़बड़ी होने की बातें कही थीं।हरभजन सिंह ने पी.सी.ए. के सदस्य बनाने को लेकर प्रधान की मंशा पर कई तरह के सवाल उठाए थे। वहीं अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने भी बी.सी.सी.आई. को चिट्ठी भेजी थी, जिसमें उन्होने इन आरोपों की जांच की मांग की थी। जिसके चलते पी.सी.ए. प्रधान गुलजार इंद्र चाहल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आरोपों को सामना कर रहे चाहल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here