Big News : पंजाब भाजपा एस.सी. मोर्चा के जनरल सैक्रेटरी को मारी गोली

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2023 - 10:43 PM (IST)

अमृतसर : एक बड़ी खबर अमृतसर के जंडियाला गुरु से आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब भाजपा S.C. Morcha के Gen.Sectary को जंडियाला गुरु में गोली मार दी गई। भारतीय जनता पार्टी के एस.सी मोर्चा के जनरल सैक्रेटरी बलविंद्र गिल पर जानलेवा हमला होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कुछ हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाई हैं, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अमृतसर के निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी जुगराज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मौके पर है तथा मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पनप गया है।  

पुलिस के मुताबिक आरोपियों उनके घर के बाहर लगी घंटी बजाई और जैसे ही भाजपा नेता बलविंदर गिल ने दरवाजा खोला तो एक युवक ने उनके चेहरे पर गोली मार दी। पता चला है गोली जबड़े से आर-पार हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से भाग निकले।  पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने में लगी है ताकि हमलावोरं का कोई सुराग लगाया जा सके। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News