पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट, दिखेगा चक्रवात तूफान का असर!

punjabkesari.in Sunday, Oct 27, 2024 - 03:49 PM (IST)

पंजाब डेस्क: ओडिशा, पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान दाना का असर देखने के बाद अब पंजाब में भी चक्रवाती तूफान दाना का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज शाम से पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यहां बता दें कि चक्रवात दाना का असर काफी हद तक कम हो गया है। हालांकि, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार अभी भी इस तूफान से प्रभावित हैं। चक्रवात के कारण इन इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

इसके साथ ही दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में ठंड जोर पकड़ने लगी है। शनिवार रात से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज शाम से मौसम बदल सकता है। कई जगहों पर बारिश की भी आशंका  जताई गई है। चक्रवाती तूफान दाना के कारण पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत तटीय इलाकों में भारी बारिश हुई। हालांकि, इससे जान-माल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। तूफान का असर झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में देखा गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News