पंजाब से इन राज्यों को जाने वालों की बल्ले-बल्ले, हो गया बिल्कुल Free

punjabkesari.in Monday, Jul 14, 2025 - 10:20 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब से बाहर यात्रा करने वालों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे प्रमुख राज्यों में टोल टैक्स पूरी तरह से फ्री कर दिया है। इस फैसले का लाभ 20 जुलाई से यात्रियों को मिलना शुरू हो जाएगा। अब जो लोग पंजाब से इन राज्यों की ओर यात्रा करेंगे, उन्हें टोल प्लाजा पर एक भी रुपया नहीं देना होगा। इससे न केवल उनका सफर सस्ता होगा, बल्कि समय की भी बड़ी बचत होगी।

जानकारी के अनुसार पहले गुजरात में 100 रुपए टोल टैक्स था जो अब कुछ भी नहीं देना होगा, मध्यप्रदेश में 80 रुपए था जबकि राजस्थान में 90 लेकिन अब तीनों राज्यों में एक रुपया भी नहीं देना होगा। यात्रियों जैसे हाईवे पर जाते थे तो टोल टैक्स के कारण हाईवे से नीचे उतर जाते थे लेकिन अब यात्रियों हाईवे से नीचे नहीं उतरना पड़ेगा और तो और गाड़ी को टोल टैक्स पर इंतजार करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, जो सीधा अपनी गंतव्य की तरफ बढ़ जाएगी। इस बड़े फैसले से  ईंधन और समय दोनों की बचत होगी। यात्रियों का कहना है कि वे पहले टोल टैक्स से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग चुनते थे, जिससे सफर लंबा और थकाऊ हो जाता था। अब सरकार के इस फैसले से उनकी मुश्किलें खत्म हो जाएंगी।

क्या पंजाब और हरियाणा में भी होगा ऐसा?
सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार इसी तर्ज पर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी टोल टैक्स हटाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो आने वाले समय में और भी ज्यादा राज्यों में यात्रियों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News