Breaking: Sukhbir Badal पर जानलेवा हमले को लेकर बड़े खुलासे, जानिएं कहां से आई थी पिस्टल

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2025 - 07:09 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पुलिस ने आरोपी नारायण सिंह चौड़ा के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। 91 पन्नों के पेश किए इस चालान में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं। 

पुलिस ने खुलासा किया है कि सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाले पहले आरोपी नारायण सिंह चौड़ा ने 2 और 3 दिसंबर को रेकी की थी। यही नहीं हमला करने के लिए हथियार भी बाहर से मंगवाए गए। आरोपी नारायण सिंह चौड़ा ने 9MM पिस्टल से गोली चलाई। पुलिस ने आरोपी पिस्टल व 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बता दें कि अपनी तन्खैया सजा भुगत रहे सुखबीर बादल गुरुद्वारा में पहरेदारी कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी नारायण सिंह चौड़ा ने उन पर गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए आरोपी काबू कर लिया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News