कांग्रेस में शामिल होने के बाद डॉ. धर्मवीर गांधी का बड़ा बयान

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 02:59 PM (IST)

नई दिल्ली/पटियाला: पटियाला से आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। गांधी के पटियाला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की संभावना है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। वह चुनाव लड़ने के इरादे से नहीं बल्कि लोगों की सेवा करने के इरादे से कांग्रेस में शामिल हुए हैं। चुनाव के बारे में बोलते हुए गांधी ने कहा कि 2024 का चुनाव आम चुनाव नहीं है, ये चुनाव देश की स्थिति तय करेंगे। अगर कांग्रेस को लगता है कि वह परनीत कौर को हरा सकता हूं तो वह युद्ध के लिए तैयार हैं, कांग्रेस जो भी जिम्मेदारी देगी वह उसे ईमानदारी से निभाएंगे। 

यह भी पढ़ें: सियासत में गुमनाम होकर रह गई ये नामी हस्तियां, पार्टियां बदलना नहीं आया रास

गौरतलब है कि धर्मवीर गांधी ने 2014 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर पटियाला से परनीत कौर को हराकर  लोकसभा चुनाव में  जीत हासिल की थी। गांधी, जो पेशे से डॉक्टर हैं, ने बाद में 2016 में AAP छोड़ दी और अपनी नई पंजाब पार्टी बनाई, जिसका उन्होंने आज कांग्रेस में विलय कर दिया। पार्टी नेता पवन खेड़ा और ए.आई.सी.सी. पंजाब प्रभारी देवेन्द्र यादव, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग और विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने गांधी का पार्टी में स्वागत किया। बाजवा ने कहा कि उनके शामिल होने से कांग्रेस मजबूत होगी जबकि वड़िंग ने कहा कि यह ऐसे पेशेवर का पार्टी में शामिल होना अच्छा संकेत है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News