पंजाब के पूर्व मंत्री सिद्धू का विजीलैंस जांच को लेकर बड़ा बयान, CM मान को किया Challenge

punjabkesari.in Wednesday, Jan 04, 2023 - 09:03 AM (IST)

मोहाली (नियामियां): पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने अपने खिलाफ विजीलैंस जांच की मीडिया में आ रही खबरों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने विजीलैंस जांच के नाम पर उनके चरित्र से खिलवाड़ किया है तथा जांच की आड़ में उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पूर्व मंत्री नेे पंजाब सरकार को चुनौती दी कि वह हलके के विधायक कुलवंत सिंह द्वारा कथित तौर पर दबाई हुई जमीनों के मामले में उनके खिलाफ विजीलैंस जांच कराएं।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक कुलवंत सिंह ने कई भूखंडों और सड़कों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और सरकार को पहले उनकी जांच करनी चाहिए। विधायक कुलवंत सिंह की जांच ई.डी. ने चिन्हित की है और सरकार को उनकी जांच करनी चाहिए। पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर विजीलैंस ने उनके खिलाफ जांच शुरू की होती तो उन्हें विजीलैंस का पत्र मिलता या इस संबंध में कोई और जानकारी दी होती लेकिन हुआ कुछ नहीं। उनके खिलाफ पूरी साजिश रची जा रही है। उनके राजनीति करियर और कारोबार को बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनके खिलाफ विजीलैंस जांच होती है तो वे विजीलैंस को हरसंभव सहयोग देंगे।

उन्होंने कहा कि उनके भाई जीती सिद्धू के नगर निगम के मेयर बनने के बाद से मोहाली में लक्ष्य से अधिक संपत्ति कर वसूला है और मोहाली के चहुंमुखी विकास के लिए हर जगह विकास कार्य किए गए हैं। मोहाली में पिछले पांच सालों में जितना विकास हुआ है, यह उनके परिवार के प्रयासों से हुआ है।उन्हें बदनाम करने के पीछे कारण यह है कि भाई जीती सिद्धू पार्षद चुनाव रद्द होने के कारण कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। जीती सिद्धू ने कोई अपराध नहीं किया है। उसे कोर्ट जाने से रोकने के लिए उनके बारे में विजीलैंस जांच की खबरें फैलाई जा रही हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News