स्वतंत्रता दिवस से पहले Punjab Police को सता रहा ये बड़ा खतरा, Guidelines जारी

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2023 - 12:02 PM (IST)

लुधियाना (राज): स्वतंत्रता दिवस से पहले कानून व्यवस्था को चाक-चौबस करने में जुटी पंजाब पुलिस को अब पाकिस्तान से साइबर हमले का डर सता रहा है। उन्हे डर है कि पाकिस्तान से संचालित होने वाले कुछ सोशल साइट्स के पेजों और लिंकस के माध्यम से पुलिस के मुलाजिमों को अपने जाल में फंसा कर हनी ट्रेप में भी फंसाया जा सकता है और कुछ लिंक भेज कर उनका डाटा भी हैक भी किया जा सकता है। 

राज्य के खुफिया विभाग ने ऐसे लगभग 14 नामों से चलने वाले अकाऊंट की लिस्ट तैयार की है। जिनके बारे में उन्हे शक है कि भारतीय नामों से बनाए गए यह अकाऊंट फर्जी है और असल में यह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की और से संचालित किए जा रहे है। इसमें सबसे खास बात यह है कि यह सारे अकाऊंट भारतीय महिलाओं के नाम पर बनाए गए है। दरअसल, शुक्रवार को लुधियाना के ए.डी.सी.पी. (ऑपे्रशन) ने एक आदेश जारी किए है। जिसमें स्पैशल डी.जी.पी. (इंटरनल सिक्योरिटी) के पत्र का हवाला दिया गया है। उसमें लिखा गया है कि कुछ महिलाओं के नामों से सोशल पेजों पर अकाऊंट बनाए है। जोकि यह लिंक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों से संबंधित है। 

इनकी तरफ से हनी ट्रैप, पैसों का लालच देकर स्पाईवेयर लिंक के माध्यम से इफैक्टेड फाइल भेज कर सामने वाले व्यक्ति का डाटा हैक किया जाता है। इसलिए ए.डी.सी.पी. (ऑपे्रशन) की तरफ से भारतीय महिलाओं के नाम से चलने वाले ऐसे फर्जी 14 अकाऊंटों के यूजर नाम और लिंक अंकित किए गए है और लुधियाना के सभी पुलिस अधिकारियों, मुलाजिमों और अन्य रैंक के कर्मियों को अगाह कर हिदायतें दी गई है कि अगर उनके पास इनमें से या अन्य किस नाम से लिंक आता है तो वह उन्हे ना खोले और ना ही सोशल मीडिया पर किसी तरह की इंफोरमेशन शेयर करें। इसके अलावा सोशल पेज फेसबुक, इस्टाग्राम, वाट्सएप और मैसेंजर पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार ना करें। किसी भी अज्ञात नंबर से आने वाली वीडियो कॉल भी अटैंड ना करे। इन लिंक की गलत गतिविधियों के प्रभाव से बचाने के लिए सभी पुलिस मुलाजिमों को जागरूक करने के लिए यह आर्डर जारी किए गए है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News