मजीठिया का AAP सरकार पर तीखा तंज: बोले- केजरीवाल ने पंजाब के किसानों को बनाया 'अप्रैल फूल'

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 01:38 PM (IST)

पंजाब डेस्क : शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के मौजूदा हालात को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार और पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में एक तरफ जहां डी.एम. गगनदीप रंधावा जैसे काबिल अधिकारियों को आत्महत्या के रास्ते पर धकेला जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ किसान भारी कर्ज के बोझ में दब कर अपनी जीवनलीला खत्म कर रहा है। 

फरीदकोट के जसकरण सिंह और जसविंदर सिंह उर्फ ​​जोरा की मौत पर गहरा दुख जताते हुए मजीठिया ने कहा कि इन किसानों ने ट्रेन के नीचे आकर अपनी जान दे दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी दर्दनाक खबरें अब पंजाब में रोज आ रही हैं। सरकार की पॉलिसी पर सवाल उठाते हुए मजीठिया ने कहा कि 1 अप्रैल, 2022 को अरविंद केजरीवाल ने बड़े वादे करके पंजाब के किसानों को अप्रैल फूल बनाया था।

केजरीवाल को झूठा लफाफेबाज बोलते हुए मजीठिया ने कहा कि अब उन्हें जवाब देना होगा। उन्होंने सवाल किया कि और कितनी जानें जाएंगी जब जवाबदेही होगी? मजीठिया ने कहा कि पंजाब के लोग सब देख रहे हैं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News