पंजाब सरकार पर बरसे बिक्रम मजीठिया, जानें क्या बोले

punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2022 - 03:16 PM (IST)

पंजाब डेस्क: शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक बिक्रम मजीठिया ने पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की खराब हो रही कानून व्यवस्था राज्य ही नहीं देश के लिए भी चिंता का विषय है। पंजाब की कानून व्यवस्था भी ठीक नहीं है और यहां करप्शन भी बहुत है। इस दौरान उन्होंने पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर आप सरकार पर निशाना साधा। 

मजीठिया ने कहा कि सी.एम. मान ने कानून व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया है। सरकार की इंटेलिजेंस फेल साबित हुई है। यही नहीं पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर जैसी कोई बात ही नहीं है। कानून व्यवस्था के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है। 2022 में राज्य के अंदर करीब 151 हत्याएं हो चुकी  हैं। पंजाब में कानून व्यवस्था पहले से ज्यादा खराब हो गई है। 

बिक्रम मजीठिया ने कहा कि मार्च के महीने में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी। संदीप नंगल अंबिया की मार्च महीने में ही हत्या कर दी गई थी और अप्रैल में मोगा में एक टूर्नामेंट के दौरान हरजीत सिंह की हत्या, 9 मई को रॉकेट लॉन्चर  अटैक, 29 मई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, 28 जुलाई को मोगा में एक शिक्षक की हत्या और कई अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही माहौल बना रहा तो पंजाब में निवेश कैसे होगा। उन्होंने कहा कि लोग इतने घबराए हुए हैं कि कोई भी अच्छे वाहन पर बाहर जाने को तैयार नहीं है क्योंकि उन्हें नहीं पता कि किस समय क्या होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News