भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा का विरोध, किसानों ने दिखाई काली झंडियां

punjabkesari.in Saturday, Sep 11, 2021 - 05:48 PM (IST)

टांडा(वरिंदर पंडित): चौलांग टोल प्लाजा पर कृषि कानूनों के विरोध में पक्का मोर्चा लगाकर बैठे दोआबा कमेटी के किसानों ने आज हाइवे से निकल रहे भाजपा प्रधान का विरोध किया। किसानों भाजपा प्रधान के खिलाफ नारेबाजी और काले झंडे दिखा कर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान टांडा के थाना प्रमुख इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए। 

जत्थेबंदी के साथ जुड़े किसान नेता सतपाल सिंह मिर्जापुर, प्रितपाल सिंह, गुरमिन्दर सिंह, रत्न सिंह खोखर, दविन्दर सिंह मुनक और दूसरे नेताओं ने कहा कि इसी तरह भाजपा के नेताओं का विरोध किया जाएगा। साथ ही खेती कानूनों के खिलाफ संघर्ष आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा। 

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News