जालंधर पहुंचे भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, CM मान की चुनौती को लेकर कही अहम बात

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2023 - 04:19 PM (IST)

जालंधर : पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ आज जालंधर पहुंचे हैं। वह आज दोपहर जालंधर के महर्षि वाल्मीकि मंदिर शक्ति नगर से वाल्मीकि धाम अमृतसर जाने वाली बसों को रवाना करने पहुंचे हैं। इस दौरान मनोरंजन कालिया, राकेश राठोर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। 

वहीं इस दौरान उन्होंने सी.एम. भगवंत मान द्वारा दी गई चुनौती को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'आप' से निकाले गए हरविंदर सिंह फूलका, कंवर संधू और डा. धर्मवीर गांधी को खुली बहस में शामिल किया जाए। इन तीनों नेताओं को बहस में शामिल करने से पार्टी की सच्चाई के बारे में सबको पता चलेगा। उन्होंने कहा कि वह इस बहस से भाग नहीं रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिक्रम मजीठिया द्वारा उठाए गए कुल्चे के मामले को लेकर भी आप पर तंज कसा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News