जालंधर में कर्फ्यू के दौरान BJP नेता अंगुराल जुआ खेलते धरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सांपला का है करीबी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2020 - 10:48 PM (IST)

जालंधर। पुलिस ने कर्फ्यू के दौरान भी शहर के कोट सदीक इलाके में बीजेपी के नेता शीतल अंगुराल को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बीजेपी का यह चर्चिच नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का करीबी माना जाता है। पुलिस ने लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेने के लिए जब कोट सदीक की एक बस्ती में दबिश दी तो शीतल अंगुराल अपने साथियों के साथ जुआ खेल रहा था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर उनसे नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि अंगुराल पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Suraj Thakur

Recommended News

Related News