BJP नेता बराड़ ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, इस मुद्दे को लेकर हुई चर्चा

punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 03:56 PM (IST)

जालंधर: भाजपा नेता परमिन्दर सिंह बराड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। इस दौरान उनकी तरफ से टि्वटर पर एक अमित शाह के साथ तस्वीर भी सांझी की गई है। सांझी की गई तस्वीर में परमिन्दर सिंह बराड़ और अमित शाह खुशनुमा माहौल में नजर आ रहे हैं। मुलाकात दौरान दोनों के बीच पंजाब की मजबूती को लेकर बातचीत की गई। परमिन्दर सिंह बराड़ भाजपा की सीनियर लीडरशिप में आते हैं और उनकी तरफ से समय-समय पर भाजपा के सीनियर नेताओं के साथ मुलाकात की जाती रही है। 

PunjabKesari

यहां यह भी बताने योग्य है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता परमिन्दर सिंह को बीते महीने ही नगर निगम मतदान के लिए को-इंचार्ज नियुक्त किया गया था। जिक्रयोग्य है कि कल अमित शाह की तरफ से चंडीगढ़ का दौरा किया गया था, जहां पंजाब कांग्रेस के पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू समेत कई अन्य बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। बलबीर सिंह सिद्धू के साथ उनके भाई और मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती भी भाजपा में शामिल हुए।

इसके इलावा पूर्व मंत्री डा. राज कुमार वेरका और सुंदर शाम अरोड़ा ने भी भाजपा का पल्ला पकड़ लिया है। गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में यह सभी लोग भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले सुनील जाखड़ भी बीते दिनों कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में चले गए थे। इसके बाद अब इन पूर्व मंत्रियों ने भी भाजपा का पल्ला पकड़ लिया है जिसने पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News