फौजा सिंह सरारी को लेकर BJP नेता चुघ का बयान, AAP पर साधा निशाना

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2023 - 05:47 PM (IST)

चंडीगढ़ : भाजपा के राष्ट्रिय महासचिव तरुण चुघ ने फौजा सिंह सरारी को लेकर 'आप' सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि 'आप' की 10 महीने की सरकार में करप्शन में फंसे दूसरे कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी द्वारा मंत्रीपद से इस्तीफा देने से स्पष्ट हो गया है कट्टर ईमानदार सरकार का दावा करने वाली भगवंत मान की केबिनट भ्र्ष्टाचार में डूबी हुई है। भगवंत मान सरकार अपने करप्ट मंत्री का इस्तीफा लेकर दोष मुक्त नहीं हो सकती, नैतिकता का तकाजा है की अब इस पूर्व मंत्री के विरुद्ध केंद्रीय जांच एजेंसी से करवाई जाए ताकि प्रदेश की जनता सरारी द्वारा की गई करप्शन का सच जान सके। 

सरारी पर 3 महीने पहले लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर मान सरकार ने आंखे क्यों मूंद रखी थी। क्या उनके राजनीती आका व दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल के इशारे के चलते सरारी पर कोई कार्रवाई नहीं कर सके। करप्शन के आरोप लगने के बाद भी सरारी मंत्री पद पर रहे। इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने कितनी फाइलों का निपटारा किया, कितने सरकारी टेंडर हुए उनकी जांच करवाने की हिम्मत मान सरकार जुटा पाएगी। इस पर आम आदमी पार्टी के कट्टर ईमानदार होने के सबूत मिलेंगें।

चुघ ने कहा की भगवंत मान सरकार को याद होगा की उनका एक पार्टी सहयोगी व दिल्ली सरकार में मंत्री सतिंदर जैन बीते 8 महीनो से तिहाड़ जेल में करप्शन केस में बंद है। ईमानदार होने का दावा करने वाले अरविन्द केजरीवाल अभी तक इस मंत्री को बर्खास्त नहीं कर सके है। आम आदमी पार्टी की कथनी व करनी में बड़ा अंतर है। सरकार के 2 मंत्री करप्शन में लिप्त होने के कारण पद से इस्तीफा दे चुके है।

आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल का दोहरा चेहरा करप्शन के केस में साफ दिखता है तिहाड़ जेल में बंद सतीन्दर जैन को मंत्री पद से क्यों नहीं हटाते है। जैन ने तो जेल में अपना रंगदरी का दफ्तर खोल रखा है। बलात्कार के आरोपियों से जेल में मालिश करते है जेल को आलीशान वी.आई.पी. आराम गा बना रखा है पर खुद को आम आदमी का तगमा देने वाले तथाकथित केजरीवाल साहिब चुप क्यों है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News