करप्शन मामले में भाजपा नेता चुघ ने घेरी पंजाब सरकार, दिया यह बयान
punjabkesari.in Tuesday, May 24, 2022 - 08:56 PM (IST)

चंडीगढ़ (ब्यूरो): भाजपा के राष्ट्रीय जनरल सचिव तरुण चुघ ने सेहत मंत्री विजय सिंगला को करप्शन के आरोप में बर्खास्त करने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने आज तक रेत और ड्रग माफिया खिलाफ तो कोई कार्रवाई नहीं की। मंत्री को बर्खास्त करने पीछे सच्चाई क्या है? वह सच्चाई जनता को बतानी पड़ेगी। मंत्री के पीछे भ्रष्टाचार का खेल कौन खेल रहा था, इस पर अभी भी पर्दा है। मुख्यमंत्री की यह कार्रवाई सिर्फ दिखावा है। मुख्यमंत्री जी करप्शन का ‘दिल्ली कनैक्शन ’ क्या है, इस बात की जानकारी दो। इस मामले में खिलाड़ी कोई और है, वह दूर से ही बैठा तमाशा देख रहा है। राज्य के लोग सच्चाई जानना चाहते हैं।
तरुण चुघ ने कहा कि दिल्ली में बैठा कौन है, जो राज्य को रिमोर्ट के साथ चला रहा है। भगवंत मान को मंत्री को बर्खास्त करने के हुक्म कौन दे रहा है। चुघ ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल को याद दिलाया कि गुजरात और हिमाचल के अपने चुनावी दौरे दौरान उन्होंने दावा किया था कि राज्य भ्रष्टाचार मुक्त हो चुका है। दो महीने तक मुख्यमंत्री के नाक नीचे एक मंत्री हर टैंडर में कमिशन ले रहा है, गुजरात और हिमाचल में दिए बयान झूठे साबित हुए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here