भाजपा नेताओं ने किया पुलिस थाने का घेराव, सड़क पर प्रदर्शन

punjabkesari.in Monday, Oct 08, 2018 - 06:33 PM (IST)

जालंधर: भाजपा नेताओं ने आज भाजपा के जिला महामंत्री राजू मागो एवं मंडल के उपाध्यक्ष नीरज जस्सल आैर हरबंस लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के खिलाफ पुलिस थाना-1 का घेराव किया है। मौके पूर्व विधायक केडी भंडारी, जिला प्रधान रमन पब्बी, देहात के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी, जौली बेदी समेत अन्य नेताओं और वर्करों ने पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
PunjabKesari
पूर्व विधायक केडी भंडारी ने बताया कि कांग्रेसियों के दबाव में आकर पंजाब पुलिस भाजपा वर्करों पर नाजायज तरीके से एफआईआर दर्ज कर परेशान कर रही है। पंजाब पुलिस धक्केशाही कर रही है। नीरज जस्सल ने कहा है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार भाजपा वर्करों को मनोबल खत्म कर धक्केशाही पर उतर आई है। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष मोहिंदर भगत, अश्वनी भंडारी, मुनीष विज समेत अन्य नेता मौजूद थे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News