भाजपा ने की 3 उम्मीदवारों की सूची जारी, सनी देओल को गुरदासपुर से दिया टिकट

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2019 - 09:22 PM (IST)

नई दिल्ली/चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मशहूर बॉलीवुड कलाकार सनी देओल को पंजाब की गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है जबकि होशियारपुर सीट से केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला का टिकट काट कर सोम प्रकाश को प्रत्याशी घोषित किया है।

PunjabKesari
भाजपा ने अपनी 26वीं सूची में तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने देओल को गुरदासपुर से और सोम प्रकाश को होशियारपुर से टिकट देने के साथ ही संसद किरण खेर को चंडीगढ़ सीट से दोबारा उम्मीदवार घोषित किया है। देओल ने मंगलवार दोपहर बाद यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 PunjabKesari

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा की पंजाब के इकाई के अध्यक्ष श्वेत मलिक ने देओल का पार्टी में स्वागत किया। गुरुदासपुर से पूर्व में फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना भी भाजपा से सांसद रहे हैं। करीब दो साल पहले खन्ना का निधन हो गया था और उसके बाद हुए उपचुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ जीत गए थे।

Image result for kiron kher

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यपाल दिवंगत बलराम जाखड़ के पुत्र सुनील जाखड़ को कांग्रेस ने दोबारा टिकट दिया है। देओल के भाजपा उम्मीदवार बनने से इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

Image result for सोम प्रकाश

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News