वोटिंग के बाद बोले भाजपा के राज्य प्रधान अश्वनी शर्मा

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 04:13 PM (IST)

चंडीगढ़ (शर्मा): भारतीय जनता पार्टी पंजाब के राज्य प्रधान अश्वनी शर्मा ने राज्य में शांतमयी ढंग के साथ अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए पंजाब के लोगों का धन्यवाद करते कहा कि पंजाबियों ने पंजाब को शांतमयी और खुशहाल बनाने के लिए वोटें डाली हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग पंजाब का बेहतर भविष्य और तरक्की चाहते हैं और इसी उद्देश्य को मुख्य रख कर लोगों ने वोट डाली हैं। पंजाब एक सरहदी राज्य है और इसने बहुत कठिन समय देखा है। पंजाब को हमेशा ही देश की सुरक्षा के लिए सबसे आगे खड़े होने का सम्मान हासिल है।

यह भी पढ़ें : स्ट्रांग रूम के बाहर आम आदमी पार्टी ने लगाया टैंट, जानें कारण

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब ने भारत के अनाज भंडार में सबसे अधिक योगदान डाल कर देश को आत्म-निर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने वोट के दिन को राज्य की किस्मत में ऐतिहासिक दिन बताते कहा कि पंजाब का देश में विलक्षण स्थान और भूमिका है। उन्होंने पंजाब के लोगों का शांतमयी ढंग के साथ अपनी कीमती वोट देने के लिए धन्यवाद किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News