भाजपा ने कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की घोषणा पर कसा तंज

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2023 - 08:41 PM (IST)

लुधियाना (गुप्ता) : कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चलाने की घोषणा पर तंज कसते हुए पंजाब भाजपा की कार्यकारिणी के सदस्य राकेश कपूर ने कहा कि कांग्रेस के हाथ के साथ कोई हाथ नहीं मिलाना चाहता, क्योंकि कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचार के साथ है। भारत में हुए अब तक के ऐतिहासिक घोटाले कांग्रेस की सरकारों के समय में हुए हैं, जिन घपलों-घोटालों ने भारत को खोखला किया है। इसीलिए भारत की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार कर भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाकर केन्द्र में सत्ता सौंपी है। 2014 में केन्द्र की सत्ता संभालने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को घोटालों से मुक्त करते हुए भारत का नाम विश्व में ऊंचा किया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तरह कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम भी फ्लाप होगा। भारत के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हीं को देश की कमान सौपेंगे, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक ऐसे नेता हैं, जो भविष्य को समझते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News