Ludhiana में कबाड़ी की दुकान में जोरदार धमाका, 1 की मौ+त

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 02:18 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): थाना लाडोवाल के अधीन गांव हबडां में आज एक कबाड़ी की दुकान में जोरदार धमाका हो गया। हादसे के समय दुकान के अंदर काम कर रहे दो कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए, जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दी जानकारी 
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी वेस्ट जितेंद्र पाल सिंह और थाना लाडोवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ग्रेवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसीपी जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बासल कबाड़िया की दुकान में दो कर्मचारी आग जलाकर स्क्रैप अलग कर रहे थे। इसी दौरान आग में किसी वस्तु को डालने पर अचानक जोरदार धमाका हो गया।

मौके पर चंदन कुमार की मौत
इस हादसे में चंदन कुमार (40) और बाबा फुल पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चंदन कुमार की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News