लुधियाना में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौ+त, परिवार में मचा कोहराम

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 09:31 AM (IST)

लुधियाना(राज) : ताजपुर रोड स्थित गुरु नानक नगर इलाके में मंगलवार सुबह 14 साल की एक नाबालिग किशोरी ने घर के अंदर ही फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका पिछले काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी और उसका इलाज चल रहा था। घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. दविंदरपाल सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान सुनेहा कुमारी (14) के रूप में हुई है। उसके पिता तरंग पासवान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से लुधियाना में रहकर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह परिवार के अन्य सदस्य एक कमरे में बैठकर बातचीत कर रहे थे, जबकि सुनेहा चुपचाप उठकर साथ लगते दूसरे कमरे में चली गई। वहां उसने अपनी चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से झूल गई। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब सुनेहा कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजन उसे बुलाने के लिए कमरे में गए। दरवाजा खोलते ही अंदर का खौफनाक मंजर देखकर उनके होश उड़ गए; सुनेहा का शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी भी तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए।

लोगों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जांच अधिकारी ए.एस.आई. दविंदरपाल सिंह ने बताया कि सुनेहा मानसिक परेशानी के चलते स्कूल भी नहीं जाती थी और उसका मेडिकल उपचार चल रहा था। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो शव नीचे फर्श पर पड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मामला मानसिक तनाव का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News