घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने रेड कर आपत्तिजनक हालत में पकड़ी महिलाएं

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2020 - 11:57 AM (IST)

जालंधर(स.ह.): थाना नंबर 1 की पुलिस ने गांव नागरा के एक घर में छापामारी करके देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से देह व्यापार का धंधा करने वाले आरोपी व 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। यह व्यक्ति बिहार से आकर जालंधर में यह धंधा चला रहा था।

थाना नंबर 1 के प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला संतोष कुमार नागरा में किराए का मकान लेकर उसमें देह व्यापार का धंधा चला रहा है। इंस्पैक्टर राजेश शर्मा ने अपने ही कर्मचारी को ग्राहक बनाकर उक्त जगह भेजा जहां पर सारी जानकारियां इकट्ठी करके मुलाजिम ने एस.एच.ओ. को दी और वहां पर रेड की गई तो मौके से 3 महिलाओं व संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। घर में से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार 3 महिलाओं में से 2 विधवा बताईं जा रही हैं। बताया जा रहा है कि संतोष उन्हें पैसों का लालच देकर यह काम करवा रहा था। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News