लुधियाना के व्यापारिक क्षेत्रों में भरा बरसाती पानी, व्यापारियों में रोष
punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 11:24 AM (IST)
लुधियाना (स्याल): मानसून के मौसम की पहली बरसात का पानी व्यापारिक क्षेत्र में 3, 4 फीट भर जाने से दुकानदारों का नुकसान होने का समाचार प्राप्त हुआ है। तालाब मंदिर रोड, मलेरी गली, बाग वाली गली, गुड मंडी, मिनी गुड मंडी, साबुन बाजार, ठाकुरद्वारा रोड आदि व्यापारिक क्षेत्रों में बरसाती पानी की निकासी बरसात रुकने के पश्चात कई घंटे तक न होने से दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
बता दें कि तालाब मंदिर रोड पर भूमिगत नाले के ऊपर दुकानें बनी हुई है। बरसात के मौसम में उसके नीचे से बरसाती पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं है। जिसके कारण विभिन्न बाजारों के व्यापारियों को प्रतिवर्ष नुकसान झेलना पड़ता है। बरसाती पानी से व्यापारियों का नुकसान होने के बाद जनप्रतिनिधि आते हैं, और आश्वासन देखकर चले जाते हैं लेकिन कभी भी किसी जनप्रतिनिधि ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं आज तक उठाया। व्यापारियों में इसको लेकर काफी रोष है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

