Punjab: गौवंश से भरी पिकअप पकड़े जाने से मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किया केस

punjabkesari.in Friday, Nov 06, 2026 - 01:03 PM (IST)

मोगा (आजाद) : बुघीपुरा चौक के पास ब्राह्मण वैल्फेयर बोर्ड के प्रदेश कमेटी मैंबर और सनातन सेवा समिति मालवा जोन के इंचार्ज जोगिंदरपाल शर्मा ने अपने साथियों अशोक कुमार तथा विक्की कुमार आदि के साथ मिलकर गौवंश से भरी एक बोलैरो पिकअप गाड़ी को पकड़ा और इसकी जानकारी पुलिस चौकी फोकल प्वाइंट को दी।

इस पर सहायक थानेदार सतनाम सिंह और सहायक थानेदार सरबजीत कौर पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और बोलैरो पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज मोहकम सिंह ने बताया कि पकड़ी गई बोलैरो पिकअप गाड़ी के चालक कमलप्रीत सिंह निवासी गांव सेखा कैंचियां, बरनाला को काबू किया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे माननीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

उन्होंने बताया कि बोलैरो गाड़ी में सवार गायों और एक बछुड़े को गोबिंद गौशाला चिड़क रोड मोगा में छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि कथित आरोपी उक्त गायों को बरनाला की तरफ से लेकर आया था और पठानकोट की ओर जा रहा था। इस मामले की जांच सहायक थानेदार सर्बजीत कौर द्वारा की जा रही है। पुलिस उसके दूसरे साथियों की तलाश कर रही है, ताकि कोई अन्य अहम सुराग मिल सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News