जिला शहीद भगत सिंह नगर के DC दफ्तर को बंब से उडाने की धमकी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

punjabkesari.in Friday, Jan 16, 2026 - 03:05 PM (IST)

नवांशहर  (त्रिपाठी): पंजाब में अमन कानून की स्थिति लगातार बिगडती जा रही है तथा धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। पहले जहां स्कूलों तथा अदालती परिसरों को बंब से उडाने की धमकिया आ रही थी तो अब पंजाब के डी.सी.दफतरों को उडाने की धमकिया मिली है। इसी तरह से शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के डी.सी.दफ्तर को बंब से उडाने की धमकी एक ई-मेल का माध्यम से  मिली है।

डिप्टी कमिशनर अंकुरजीत सिंह ने उक्त धमकी को बडी गंभीरता से लेते हुए इसे पुलिस प्रशासन को भेजा है। जिसके उपरान्त डी.सी.दफतर को खाली करवा कर पुलिस प्रशासन की ओर से डांग स्काड तथा एंटी बंब रोधक दस्ते द्वारा डी.सी.दफतर के चप्पे चप्पे की गहनता से जांच करवाई गई। इस दौरान डी.सी.दफतर में काम काज के लिए आने वाले लोगों को भी रोक कर रखा गया। हालांकि बाद दोपहर डिप्टी कमिशनर तथा अन्य अधिकारियों ने लोगों से आम दिनों की भांति मिलना शुरु कर दिया। यहां वर्णनीय है कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब के कई जिलों में स्कूलों को बंब से उडाने की  धमकी मिली थी। इसी तरह से फतेहगढ तथा लुधियाना की कोर्ट को भी बंब से उडाने की धमकी मिल चुकी है। नवांशहर में आज डी.सी.दफतर को बंब से उडाने की आई ई-मेल से डी.सी.कंप्लैक्स में काम करवने के लिए आने वाले लोगों में भय पाया जा रहा है। 

क्या कहते है डिप्टी कमिशनर अंकुरजीत सिंह
जब इस संबंध में डिप्टी कमिशनर अंकुरजीत सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि आज सुबह दफतर के आफिशल मेल पर एक मेल आई थी जिसमें डी.सी.दफतर को बंब से उडाने की धमकी थी। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन से तालमेल किया। समूचा पुलिस प्रशासन तथा उनका स्टाफ मुसतैद है तथा ई-मेल को बडी गंभीरता से लिया गया है। 

क्या कहते है एस.एल.पी.तुषार गुप्ता
जब इस संंबंध में एस.एस.पी.तुषार गुप्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है उक्त मेल किस  आई.डी.से आई है तथा किसके द्वारा भेजी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आईपीएल एड्रैस का पता लगा रही है। धमकी भरी मेल को गंभीरता से लेकर डी.सी.दफतर का चप्पा चप्पा चैक करवाया गया है तथा इसके लिए रोपड से विशेष टीम भी मंगवाई गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को भी डी.सी.दफतर के आसपास चौकन्ना कर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News