कर्जदार किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 09, 2019 - 11:12 AM (IST)

गढ़शंकर(शोरी): गांव साधोवाल के एक किसान द्वारा फंदा लगाकर खुदकुशी करने का समाचार है। 

जानकारी के अनुसार शीतल सिंह पुत्र साधु सिंह अपने खेतों में प्याज की फसल बीज रहा था। दोपहर करीब 12.30 बजे वह यह काम बीच में छोड़ खेतों में ट्यूबवैल के कमरे में गया व वहां जाकर फंदा लगा लिया। पहले तो साथ वालों को पता नहीं चला कि शीतल सिंह कहां चला गया। जब उन्होंने तलाश शुरू की तो उसका शव छत से लटकता मिला। मृतक शीतल सिंह पर बैंक का कर्जा बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि उसके सभी मवेशी काफी समय से बीमार थे व इस बार मटर की फसल का भी उसे सही दाम न मिल पाने के कारण वह परेशान था। उसके 2 बेटे व एक बेटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News